Iran से रक्षा करने के लिए खाड़ी क्षेत्र में तैनात होंगे America के F-16 लड़ाकू विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2023

वाशिंगटन। जहाजों को ईरान द्वारा जब्त किए जाने से बचाने के लिए अमेरिका सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हरमूज जलडमरूमध्य के आसपास अपने लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल बढ़ा रहा है। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिम एशिया में ईरान, रूस और सीरिया के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर अमेरिका चिंतित है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि अमेरिका इस सप्ताहांत खाड़ी क्षेत्र में एफ-16 लड़ाकू विमान भेजेगा।

रक्षा अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका, सीरिया पर रूस के बढ़ते हवाई हमलों से निपटने के लिए कई सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। बहरहाल, उन्होंने विकल्पों की जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि अमेरिका कोई भी क्षेत्र नहीं छोड़ेगा और उसके विमान इस्लामिक स्टेट (आईएस) विरोधी अभियान के तहत देश के पश्चिमी हिस्से में उड़ान भरते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Disha Salian Case में CBI जांच पर गरमाई राजनीति, Aditya Thackeray बोले- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Farrukhabad में Yogi Adityanath ने 1000 बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Inox Wind को IOC से मिला 755 करोड़ रुपये का बड़ा Wind Energy प्रोजेक्ट

Satyendra Jain को ACB मामले में मिली बड़ी राहत, Delhi Court ने दी Bail