सीरिया पर तुर्की के हमले की जद में आए अमेरिकी सैनिक: पेंटागन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2019

वाशिंगटन। तुर्की के सैन्य ठिकानों द्वारा शुक्रवार को उत्तरी सीरिया सीमा के पास तोप से किए गए हमलों की जद में अमेरिकी सैनिक भी आ गए थे। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए आगाह किया कि अमेरिका “तत्काल रक्षात्मक कार्रवाई” के साथ किसी भी आक्रामकता से निपटने के लिए तैयार है। अमेरिकी सेना ने कोबानी कस्बे की अपनी चौकी से कुछ ही दूरी पर रात करीब नौ बजे एक विस्फोट होने की पुष्टि की। कोबानी के उस इलाके के बारे में तुर्की को पता है कि वहां अमेरिकी बल मौजूद हैं।

नौसेना के कैप्टन ब्रूक डीवॉल्ट ने एक बयान में कहा, “किसी भी अमेरिकी सैनिक को चोट नहीं पहुंची। अमेरिकी बलों को कोबानी से वापस नहीं बुलाया गया है।” उल्लेखनीय है कि तुर्की कुर्द लड़ाकों की अगुवाई वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलों (एसडीएफ) को निशाना बना रहा है। इस्लामिक स्टेट समूह को हराने के पांच साल के युद्ध में एसडीएफ अमेरिका का प्रमुख सहयोगी रहा है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow