लड़ाकू जेट, टैंक, फायर ड्रिल और चेतावनी के बावजूद अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी का ताइवान दौरा संपन्न, ताइपे से भरी उड़ान

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2022

अमेरिकी सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की सबसे चर्चित ताइवान यात्रा आखिरकार समाप्त हो गई। धमकिया, चेतावनी, सैन्य तैनाती और ड्रिल के बीच नैन्सी पेलोसी अपनी ताइवान यात्रा को समाप्त कर रवाना हो गईं। इससे पहले स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने बुधवार सुबह ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन से मुलाकात की। सांसदों के साथ बैठक के बाद, सुश्री पेलोसी ने सुश्री त्साई से केंद्रीय ताइपे में राष्ट्रपति कार्यालय में मुलाकात की। यात्रा से पहले गोपनीयता बरती गई थी लेकिन इससे हटकर दोनों के बीच बैठक का सीधा प्रसारण किया गया। 

इसे भी पढ़ें: US का सुपरपावर वाला एक्शन, प्रेडेटर ड्रोन, F-16 एयरक्रॉफ्ट, मिलिट्री सैटेलाइट जैसे लाव लश्कर के साथ नैंसी पेलोसी ने ताइवान में की ग्रैंड एंट्री

इससे पहले अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा पर बीजिंग की मुख्य प्रतिक्रिया पर ताइवान की सरकार ने द्वीप के आसपास के स्थानों में लाइव फायर ड्रिल के लिए चीन की योजनाओं की कड़ी निंदा की है। बीबीसी ने बताया कि इस तरह के अभ्यासों ने ‘ताइवान के क्षेत्रीय क्षेत्र पर आक्रमण किया है’ और ‘ताइवान के वायु और समुद्री क्षेत्र की नाकाबंदी की’। 

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया