अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ताइवान को युद्धक विमान बेचे जाने की दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ताइवान को 66 ‘एफ-16’ युद्धक विमान बेचे जाने की मंगलवार को मंजूरी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ताइवान को लॉकहीड मार्टिन निर्मित युद्धक विमान का अत्याधुनिक संस्करण ‘एफ-16सी/डी ब्लॉक 70’ मिलेगा। यह सौदा आठ अरब अमेरिकी डॉलर का है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में बताया राष्ट्रपति ने इस प्रस्तावित बिक्री को हरी झंडी दे दी थी।

ताइवान के राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया कि इससे उनकी हवाई रक्षा क्षमता बढ़ेगी और यह आत्मरक्षा में मदद मिलेगी। चीन को यह योजना नागवार लग सकती है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे अपने में मिलाने की प्रतीक्षा में है। लेकिन यह एक स्वायत्त शासन वाला द्वीप है और अमेरिका का करीबी सहयोगी है।

इसे भी पढ़ें: चीन को लेकर उनकी व्यापार-नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी हो सकती है दिक्कतः ट्रंप

वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने सोमवार को कहा कि यह चीन के आंतरिक मामले में गंभीर हस्तक्षेप है और अमेरिका को यह सौदा ‘तत्काल रद्द’ कर देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर अमेरिका को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया