गोपनीय दस्तावेज लीक मामले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान के समकक्षों से संचार बंद किया : राजनयिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़े साइफर (गोपनीय दस्तावेज) लीक मामले के द्विपक्षीय संबंधों में एक संवेदनशील मुद्दा बनने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ संचार और अन्य चर्चाएं रोक दी हैं। एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक के हवाले से मीडियारिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ‘जिओ न्यूज’ की खबर के मुताबिक, ‘‘अमेरिकी अधिकारियों द्वारा संचार ठप किए जाने के बारे में खुलासा फैसल तिर्मिजी ने किया, जो विदेश मंत्रालय में अमेरिका से संबंधित मामलों को देखने वाले अतिरिक्त सचिव थे।’’ खबर में कहा गया है कि फैसल ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को यह विवरण प्रदान किया। एफआईए ने साइफर मामले की जांच के लिए विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की थी।

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘तब विदेश कार्यालय ने खान और क़ुरैशी को एक सलाह जारी की, जिसमें उन्हें राजनीतिक लाभ के लिए राजनयिक केबलों का उपयोग करने के परिणामों के बारे में बताया गया।’’ खान ने वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू को उस व्यक्ति के रूप में नामित किया था जो कथित तौर पर विपक्ष द्वारा पेश अविश्वास मत के माध्यम से उनकी सरकार को गिराने की ‘विदेशी साजिश’ में शामिल थे। अमेरिकी विदेश विभाग ने खान के आरोपों को बार-बार खारिज किया है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस