By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2025
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि उनका देश वाणिज्यिक ट्रक चालकों के लिए श्रमिक वीजा जारी करना बंद कर रहा है। रुबियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस कदम की घोषणा करते हुए कहा कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विदेश मंत्रालय ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि अमेरिका में कितने विदेशी ट्रक चालक काम कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने पिछले कुछ महीनों में यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि ट्रक चालक अंग्रेजी बोलने और पढ़ने में दक्ष हों।
परिवहन विभाग ने कहा कि इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार करना है, क्योंकि चालकों के अंग्रेज़ी बोलने या संकेत पढ़ने में असमर्थता के कारण कई सड़क हादसों में लोगों की जानें गयी हैं।