अमेरिकी तैराक सेलेब ड्रेसेल ने अपने करियर का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

तोक्यो।अमेरिकी तैराक सेलेब ड्रेसेल ने तोक्यो खेलों की पुरुष 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक के साथ अपने करियर का पहला ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। तोक्यो ओलंपिक में जहां कई दिग्गज प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं वहीं ड्रेसेल ने उम्मीदों पर खराब उतरते हुए गत चैंपियन काइल चालमर्स को पछाड़कर सोने का तमगा जीता।

इसे भी पढ़ें: अतनु दास ने ओलिंपिक चैंपियन को हराकर तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

ड्रेसेल ने ओलंपिक रिकॉर्ड 47.02 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया। लगातार दूसरे स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश कर रहे काइल ड्रेसेल से सिर्फ 0.06 सेकेंड पीछे रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक रूस ओलंपिक समिति के क्लिमेंट कोलेसनिकोव ने 47.44 सेकेंड के समय के साथ जीता। ड्रेसेल ने इससे पहले रियो खेलों में रिले स्पर्धाओं में दो जबकि तोक्यो खेलों में चार गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख