अमेरिकी शुल्क से तमिलनाडु से होने वाले निर्यात पर पड़ेगा भारी असर: मुख्यमंत्री स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा आयात शुल्क 50 प्रतिशत तक बढ़ाने से राज्य के निर्यात पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से घरेलू उद्योगों और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए संरचनात्मक सुधारों को तत्काल लागू करने की मांग की। स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी शुल्क से 50 प्रतिशत तक बढ़ाने से तमिलनाडु के निर्यात पर गंभीर असर पड़ेगा। विशेष रूप से तिरुपुर के वस्त्र क्षेत्र पर, जिससे लगभग ₹3,000 करोड़ का व्यापार प्रभावित होने की आशंका है और हजारों नौकरियों पर संकट खड़ा हो गया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से उद्योगों और श्रमिकों की रक्षा के लिए तत्काल राहत और संरचनात्मक सुधारों की अपनी मांग दोहराई है।

प्रमुख खबरें

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर

AISA President Neha Bora ने कहा, समाज के विकास के लिए शिक्षा तक सबकी पहुंच जरूरी