बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान को तीन करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता देगा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका ने बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान को तीन करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता देने की मंगलवार को घोषणा की। अमेरिका के विदेश एंथनी ब्लिंकन ने कहा, ‘‘ हम इस मुश्किल घड़ी में पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के भयानक बाढ़ की चपेट में आने के कारण अमेरिका ‘यूएसएआईडी’ के जरिए भोजन, सुरक्षित पेयजल और आश्रय जैसी महत्वपूर्ण मानवीय सहायता के लिए तीन करोड़ डॉलर प्रदान कर रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: 28 साल के बलात्कार के दोषी ने जेल में ब्लेड से काटा अपना गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

पटेल ने बताया कि‘यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) के साझेदार इस कोष का इस्तेमाल भोजन, पोषण, सुरक्षित पेयजल, बेहतर स्वच्छता, आश्रय सहायता आदि जरूरी मदद मुहैया कराने के लिए करेंगे। पाकिस्तान हाल के इतिहास में सर्वाधिक भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: भारत के 10 बॉक्सर गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे, इतिहास रचने को तैयार!

Kulgam Terror Attack: CM Omar Abdullah ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹10 Lakh के Compensation का किया ऐलान

Naseeruddin Shah ने Lifetime Achievement Award ठुकराने की बताई वजह, कहा- अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ

12-13 सितंबर को दिल्ली में ऐसा दिखेगा नजारा, व्हाइट हाउस से लेकर NATO मुख्यालय तक मच जाएगी खलबली!