28 साल के बलात्कार के दोषी ने जेल में ब्लेड से काटा अपना गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

बलात्कार के दोषी ने जेल में अपना गुप्तांग काट लिया।जेल अधीक्षक राम धनी सिंह ने बताया कि 2019 में हुई बलात्कार की घटना के लिए 10 साल कैद की सजा काट रहे अनिल कुमार उर्फ अन्नू (28) ने मंगलवार को ब्लेड से अपने गुप्तांग को काट लिया।
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिला जेल में बलात्कार के जुर्म में बंद 28 वर्षीय कैदी ने मंगलवार को कथित रूप से अपना गुप्तांग को काट लिया। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: विवादों को बाद नीतीश कुमार ने कार्तिक कुमार से वापस लिया कानून मंत्रालय, सीएम ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
जेल अधीक्षक राम धनी सिंह ने बताया कि 2019 में हुई बलात्कार की घटना के लिए 10 साल कैद की सजा काट रहे अनिल कुमार उर्फ अन्नू (28) ने मंगलवार को ब्लेड से अपने गुप्तांग को काट लिया। उन्होंने बताया कि कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैदी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का रहने वाला है।
अन्य न्यूज़












