अमेरिका ने UN से ईरान के मिसाइल परीक्षण की आलोचना करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण करने के लिए आलोचना करने की अपील की। अमेरिका ने ईरान के इस कदम को खतरनाक बताते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन करार दिया।

फ्रांस और ब्रिटेन के आग्रह पर बंद दरवाजे के भीतर परिषद की बैठक हुई जिसमें अमेरिका भी शामिल था। अमेरिका के साथ ही फ्रांस और ब्रिटेन ने भी ईरान पर मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण शनिवार को करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- पत्रकार खशोगी मामले में सांसदों को जानकारी देंगी सीआईए प्रमुख

फ्रांस और ब्रिटेन ने कहा कि ईरान का यह परीक्षण संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के मुताबिक अनुचित है। अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने एक बयान में कहा, ‘‘ ईरान का हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण बेहद खतरनाक और चिंताजनक है लेकिन चौंकाने वाला नहीं है।' 

प्रमुख खबरें

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे