अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी, ताइवान में नहीं करे बल प्रयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को चीन को चेतावनी दी कि वह ताइवान के खिलाफ ‘बल प्रयोग या जबरदस्ती’ नहीं करे। उल्लेखनीय है कि ताइवान ने कहा है कि दो चीनी लड़ाकू विमानों ने दोनों पक्षों को विभाजित करने वाली समुद्री रेखा को पार किया, जिसके बाद अमेरिका का यह बयान सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: चीन में मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगा अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रोबर्ट पलाडिनो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमेरिका किसी भी पक्ष की ऐसी एकतरफा कार्रवाई का विरोध करता है जिसका लक्ष्य यथास्थिति बदलना हो।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला से अपने सभी राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाएगा अमेरिका

इसमें बल प्रयोग संबंधी कार्रवाई भी शामिल है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘चीन को बलप्रयोग के अपने प्रयासों को रोक देना चाहिए और’’ ताइपे में ‘‘लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रशासन के साथ वार्ता शुरू करनी चाहिए’’। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि दो चीनी जे-11 लड़ाकू विमानों ने रविवार को अप्रत्याशित कदम उठाते हुए ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा को पार किया है। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड