ट्रंप ने कहा, दवाओं के लिए चीन व अन्य देशों पर निर्भरता खत्म करेगा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दवाओं एवं चिकित्सा आपूर्ति के लिए चीन तथा अन्य देशों पर अपनी निर्भरता खत्म करेगा। उन्होंने कहा कि घातक कोरोना वायरस फैलाकर बीजिंग ने अमेरिका और दुनिया को जो घाव दिया है, उसकी कीमत उसे चुकानी होगी। ट्रंप और कई देशों के नेताओं ने चीन पर जानलेवा बीमारी की जानकारी देने में पारदर्शिता न बरतने का आरोप लगाया है जिससे दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और आर्थिक संकट पैदा हुआ। बहरहाल चीन ने अमेरिका के आरोपों को खारिज किया और अमेरिका पर यह कहकर जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया कि यह वायरस वुहान में एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से पैदा हुआ। ट्रंप ने व्हर्लपूल के विनिर्माण संयंत्र का दौरा करने के लिए ओहायो जाने से पहले बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘चीन ने जो किया वह भयानक है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह