अमेरिका उत्तर कोरिया के यात्रा प्रतिबंध की समीक्षा करेगा: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2018

सियोल। ट्रंप प्रशासन के उत्तर कोरिया के विशेष दूत ने कहा कि वाशिंगटन इस देश में यात्रा पर लगे प्रतिबंधों को आसान बनाने के लिए इसकी समीक्षा कर रहा है ताकि मानवीय आवश्यकता वाली खेप यहां भेजी जा सके। यह परमाणु कूटनीति के गतिरोध को सुलझाने के प्रयास का हिस्सा है। 

इसे भी पढ़ें- युगांडा बस दुर्घटना में 19 एनजीओ कार्यकर्ताओं की मौत: पुलिस

उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीफन बेगुन ने यह टिप्पणी दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद परमाणु वार्ता को लेकर की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच इस साल जून में हुई शिखर वार्ता के बाद परमाणु वार्ता कुछ खास आगे नहीं बढ़ पाई है। 

इसे भी पढ़ें- विश्व आर्थिक मंच की बैठक के लिए दावोस जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

बेगुन ने कहा कि दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत इस बात को लेकर होगी कि कैसे साथ मिलकर उत्तर कोरिया से उस तरह से बातचीत की जाए जो पिछले 70 वर्षों से ज्यादा की शत्रुता को समाप्त करने में मदद दे। 

प्रमुख खबरें

असली प्रदूषण और नकली बुद्धि (व्यंग्य)

Indian Oil Tanker Jag Laadki: हॉर्मुज से तीसरा टैंकर जग लाडकी भी पहुंचा भारत, UAE से 80,800 मिट्रिक कच्चा तेल के साथ गुजरात के पोर्ट पर डाला डेरा

Video | राजधानी में हड़कंप: पालम मेट्रो स्टेशन के पास रिहायशी इमारत में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

मैं जिंदा हूं - Benjamin Netanyahu की Iran को खुली धमकी, कहा- Hit List अभी लंबी है