यूक्रेन को सहायता समेत 1500 अरब डॉलर के व्यय पर सहमति पर पहुंचे अमेरिकी सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

वाशिंगटन| यूक्रेन और यूरोपीय सहयोगियों को 13.6 अरब डॉलर की सहायता देने के लिए अमेरिकी संसद सदस्यों में बुधवार सुबह एक द्विदलीय समझौते पर सहमति बनी।

इसमें, संघीय एजेंसियों को 1500 अरब डॉलर की वित्तपोषण सहायता के हिस्से के रूप में महामारी से निपटने के लिए कई अरब डॉलर की सहायता देना भी शामिल है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले हफ्ते सैन्य, मानवीय और आर्थिक सहायता के रूप मे 10 अरब डॉलर का अनुरोध किया था। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों का पुख्ता समर्थन मिलने से यह राशि 13.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

व्हाइट हाउस में बाइडन ने कहा, ‘‘ हम उनका (यूक्रेन का) अत्याचार, दमन, हिंसा की कार्रवाई के खिलाफ समर्थन करने जा रहे हैं।”

इस विधेयक पर प्रतिनिधि सभा में बुधवार तक और सीनेट में इस सप्ताह के अंत तक मुहर लगने की उम्मीद है। यूक्रेन की मदद करने को लेकर डेमाक्रेटिक और रिपब्लिकन सदस्य साथ हैं। रूस के हमले के बाद यूक्रेन का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका