यूक्रेन को और 20 करोड़ डॉलर देने के लिए विदेश विभाग को अधिकृत कर रहे हैं बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022

वाशिंगटन|  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने के लिए विदेश विभाग को अधिकृत कर रहे हैं। यह राशि यूक्रेन को हथियार एवं सैन्य सेवाओं, शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए दी जाएगी क्योंकि यूक्रेनवासी रूस के आक्रमण का प्रतिकार करना चाहते हैं।

यह राशि अमेरिका की ओर से दी जा रही सहायता का हिस्सा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में जब रूस ने यूक्रेन पर हमले शुरू किये थे, तब विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि यूक्रेन को एक अरब डॉलर की सहायता दी गयी है।

यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण अमेरिकी संसद ने इस सप्ताह 13.6 अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता दी है, इसमें से 6.5 अरब डॉलर पूर्वी यूरोप में सैनिक और हथियार भेजने पर आई लागत और 6.8 अरब डॉलर की सहायता शरणार्थियों और आर्थिक सहायता के लिए है।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका