USA Cricket Team for T20 World Cup: भारत से पहले मुकाबले के लिए टीम घोषित, Monank Patel कप्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2026

अमेरिका ने पिछले चरण में खेलने वाले 15 में से 10 खिलाड़ियों को सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शुक्रवार को टीम में शामिल किया। अमेरिका पहले मैच में मुंबई में सह-मेजबान और गत चैंपियन भारत से भिड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पिछले साल 23 सितंबर को आईसीसी सदस्यता मानदंड के गंभीर उल्लंघन के कारण अमेरिका क्रिकेट को निलंबित कर दिया था।

अमेरिका को ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। टीम इस प्रकार है : मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उप कप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केंजिगे, शैडले वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Pakistan को हराने के बाद बोले Harmanpreet Singh, ऐसी गलतियों की गुंजाइश नहीं

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में

Hyundai Motor India की कुल Sales 10.8 Percent बढ़ी, जुलाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Bihar में नए उद्योगों के 25 प्रतिशत उत्पाद खरीदेगी राज्य सरकार: Samrat Choudhary