FIH series finals: अमेरिका ने मैक्सिको को करारी शिकस्त देकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2019

भुवनेश्वर। अमेरिका ने शानदार लय जारी रखते हुए यहां चल रहे एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को मैक्सिको को 9-0 से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिन के एक अन्य मैच में जापान ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। पूल बी के इस मैच मे विश्व रैंकिग में 25वें स्थान पर काबिज अमेरिका को 39वें स्थान पर काबिज टीम को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। मैक्सिको की यह दो मैचों में दूसरी हार है।

अमेरिका के लिए माइकल जूनियर बरमिन्स्की (तीसरे और 53 वें मिनट) और सीन सिक्की (37 वें और 52 वें मिनट) ने दो-दो गोल किए जबकि जूलियन क्रूनबेर्ग्स (14वें), टायलर सुंडीन (30वें), अल्बर्टो मोंटीला (39वें), क्रिश्चियन डी एंजेलिस (42वें) और विलियम होल्ट (60वें) ने एक-एक गोल किये। अमेरिका ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया था जबकि मैक्सिको को जापान के हाथों 1-3 की पराजय मिली थी।

इसे भी पढ़ें: आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची अंकिता रैना

तोक्यो ओलंपिक के मेजबान जापान के लिए केंतारो फुकुदा (26वां मिनट) और काजुमा मुराता (45वें मिनट) में गोल के दम पर पूल बी में दूसरी जीत दर्ज की। अमेरिका और जापान पूल में शीर्ष पर रहने के लिए 10 जून को भिड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव