राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पांवटा से हाटकोटी जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल: राम कुमार गौतम

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 30, 2021

नाहन। पांवटा साहिब से शिलाई-हाटकोटी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 707 में आज सुबह काली ढांक बड़वास के समीप अधिक बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिसके चलते इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि सतौन से कमरउ व शिलाई-हाटकोटी की तरफ जाने के लिए पांवटा साहिब से वैकल्पिक सडक मार्ग कफोटा-वाया जाखना जोंग-किलौर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुश्किल परिस्थितियों से जूझ रहे थे अनंत राम, मुख्यमंत्री ने की 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 

उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि इस भूस्खलन में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पांवटा साहिब व शिलाई के अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस विभाग को भूस्खलन की जगह के दोनों तरफ 200-200 मीटर पहले बैरिकेट्स लगाने के आदेश जारी किए हैं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त पांवटा साहिब मुख्य मार्ग से शिलाई की तरफ जाने वाली सड़क पर लोगों को सचेत करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने के आदेश जारी किए हैं।उपायुक्त ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लगी कंपनी को आगामी तीन से चार दिनों में इस सड़क मार्ग तैयार करने के आदेश जारी किए। इसके अतिरिक्त उपमंडल अधिकारी पांवटा साहिब व उपमंडल अधिकारी शिलाई को इस राष्ट्रीय राजमार्ग में संभावित दुर्घटना स्थल तलाशने व उन दुर्घटना स्थलों में कंपनी की तरफ से लोगों को तैनात करने के आदेश दिए ताकि वह मार्ग पर चल रहे लोगों को भूस्खलन से सचेत कर सके और किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। 

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी समर्थकों की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी, 15 अगस्त के दिन नहीं फहराने देंगे तिरंगा 

उन्होंने पुलिस विभाग को वैकल्पिक मार्ग पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए ताकि इस सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को बिजली व पानी की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ