Skin care Tips: पसीने की बदबू को दूर करने के लिए करते हैं डियोड्रेंट का इस्तेमाल, तो पहले जान लें ये नुकसान

By अनन्या मिश्रा | Jul 24, 2024

हम सभी रोजाना कई सारे केमिकल्स के बीच जीते हैं। लेकिन यह हमारी लाइफस्टाइल का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। कुछ को तो हमने शौक या लग्जरी के कारण अपना लिया है। इनमें से एक हिस्सा कॉस्मेटिक का है। साबुन से लेकर शैंपू और परफ्यूम से लेकर लोशन और डियो स्टिक तक हर चीज में रसायन होता है। जाहिर है जब हमारा शरीर कई रसायनों से होकर गुजरेगा, तो वह रासायनिक प्रतिक्रिया भी देगा। डियोड्रेंट भी इसे के अंतर्गत आता है।

इसे भी पढ़ें: Face Mapping: फेस मैपिंग के जरिए जान सकते हैं चेहरे पर क्यों निकल हो रहे मुहांसे, सेहत से जुड़ी हो सकती है समस्या

एलर्जी और डियो

बता दें कि डियो की वजह से कई बार एलर्जी ट्रिगर हो जाती है। जिसके कारण स्किन पर दाने, लाली, रैशेज, खुजली, जलन होना या त्वचा पर पपड़ी बनना या सूजन आने के अलावा सांस संबंधी लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। आमतौर पर यह कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस का एक प्रकार होता है। क्योंकि डियो में अल्कोहल, कृत्रिम सुगंध, एल्युमिनियम, पैराबीन्स जैसे प्रिजर्वेटिव्ज, रंग या अन्य रसायन होते हैं। जिनकी वजह से ऐसी समस्या हो सकती है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तो आपको डियो का चुनाव बहुत सतर्कता के साथ करना चाहिए। अच्छा होगा यदि आप विशेषज्ञ की परामर्श से लें।

आपको इस बात तो याद रखना चाहिए कि पसीना बदबूदार नहीं होता है, बल्कि त्वचा पर पलने वाले बैक्टीरिया के कारण बदबू बनती है। इसलिए अगर आप बॉडी ओडर से परेशान हैं, तो पहले इसकी वजह जानें। न कि बिना सोचे-समझे ढेर सारे डियो का इस्तेमाल करने लगें। क्योंकि हो सकता है कि आपको कोई ऐसी परेशानी हो, जिसका इलाज जरूरी हो।

रोज अच्छे से नहाने, शरीर को साफ रखने, कॉटन के साफ धुले कपड़े पहनने, शरीर के अतिरिक्त बालों को हटाने और खान-पान में थोड़ा बदलाव कर आप पसीने की बदबू से काफी हद तक निजात पा सकते हैं।

नारियल तेल, टी ट्री ऑइल, आर्मपिट डिटॉक्स, एलोवेरा, एप्सम सॉल्ट, कोल्ड कम्प्रेस, आदि जैसी चीजों से भी पसीने की बदबू को कंट्रोल किया जा सकता है।

अगर इन सामान्य उपायों को अपनाने के बाद भी आपको राहत नहीं मिल रही है और एलर्जी के लक्षण दिख रहे हैं, तो ऐसी कंडीशन में आपको फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी