सर्दी के मौसम में इन कोट्स को दें अपने वार्डरोब में जगह

By वरूण क्वात्रा | Jan 16, 2019

सर्दी का मौसम आते ही हर घर में कोट्स को वार्डरोब में शामिल किया जाता है। खासतौर पर पुरूष जैकेट व कोट के जरिए न सिर्फ ठंड को मात देते हैं, बल्कि अपने लुक में भी स्टाइल का तड़का लगाते हैं। अगर आप भी कोट्स की मदद से खुद को स्टाइलिश बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले मार्केट में अवेलेबल कोट्स के इन स्टाइल के बारे में जानिए और फिर अपनी फिजिक व लुक को ध्यान में रखते हुए इनका चयन करें− 


ओवरकोट

ओवरकोट को आउटर लेयर के रूप में पहना जाता है, यह एक ऐसी जैकेट है, जो घुटनों से भी नीचे तक होती है। मार्केट में ओवरकोट कई तरह के वेट व स्टाइल में अवेलेबल हैं। जहां तक कलर की बात है तो ओवरकोट में ब्लैक, चारकोल, नैवी व टैन कलर काफी खूबसूरत लगते हैं। खासतौर से, चारकोल कलर ओवरकोट नेवी, ग्रे और ब्लैक सूट पर काफी जंचता है।

टेंच कोट

यह कोट भी एक तरह से ओवरकोट ही होता है, लेकिन इसे थोड़ा अलग तरह से स्टाइल किया जाता है। सबसे पहले तो यह घुटनों से उपर होता है। इसके साथ−साथ टेंच कोट में ज्यादातर बेल्ट का इस्तेमाल किया जाता है। यह कोट कॉटन, वूलन व लेदर फैब्रिक में मिलता है। इसलिए यह मौसम में परफेक्ट माना जाता है, बस जरूरत है कि फैब्रिक का सही चयन किया गया हो। इसमें भी कई तरह के कलर्स मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ेंः कॉलेज जाने वाली लड़कियों को अपने पर्स में ज़रूर रखनी चाहिए ये खास चीज़ें

पारका

सर्दी के मौसम में इस जैकेट को पहनना आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। खासतौर से, केजुअल लुक में यह खूब जंचता है। इस जैकेट में कॉलर में फर का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और भी अधिक ,खास बनाता है। सर्दी के मौसम में अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लॉन बना रहे हैं, तो इसे अवश्य पहनें। कुछ लोग इसे सूट के उपर भी पहनते हैं लेकिन इसे जींस व टीशर्ट आदि के साथ पहनना ज्यादा अच्छा रहेगा।

लेदर बॉम्बर जैकेट

लेदर बॉम्बर जैकेट में लेदर को वूल लाइनिंग के साथ टीमअप करके बनाया जाता है। यह जैकेट भी केजुअल लुक में काफी अच्छी लगती है। पहले जहां इसमें सिर्फ ब्लैक कलर को ही तवज्जो दी जाती थी, वहीं आजकल इसमें रेड से लेकर ब्लू, ब्राउन आदि कलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों के लिए कुछ ऐसे फैशन टिप्स जो आपको देंगे सबसे अलग लुक

वैक्स जैकेट्स

जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, वैक्स जैकेट्स को बनाते समय वैक्स की कोटिंग की जाती है, जिसके कारण यह जैकेट वाटरपू्रफ बन जाती है। वैक्स जैकेट्स की इसी खासियत के चलते इन्हें विंटर में आउटडोर के लिए अच्छा माना जाता है। यह एकदम अलग व स्टाइलिश हैं। साथ ही इनकी मेंटेंनेस भी काफी आसान होती है। इसे जींस और बूट्स के साथ टीमअप करके पहनें।

वरूण क्वात्रा

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal