विवादों में घिरा Tiku Weds Sheru का ट्रेलर, Avneet Kaur और Nawazuddin Siddiqui के किसिंग सीन पर भड़के यूजर्स

By एकता | Jun 15, 2023

अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। दरअसल, ट्रेलर में दोनों कलाकारों के बीच एक किसिंग सीन दिखाया गया है, जो यूजर्स को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है। इस सीन ने सोशल मीडिया पर चर्चा का मौहाल गरमा दिया है। सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने इस सीन पर आपत्ति जताई है। बता दें, अवनीत और नवाजुद्दीन की उम्र में 28 साल का अंतर होने की वजह से लोग उनके किसिंग सीन पर आपत्ति जता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Avneet Kaur Official (@avneetkaur_13)

इसे भी पढ़ें: कभी ऑनस्क्रीन किस तक नहीं करने की खाई थी कसम, अब Lust Stories 2 में भर-भरकर Tamannaah Bhatia ने दिए बोल्ड सीन, जानें क्यों

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर अभिनीत टीकू वेड्स शेरू 23 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन साई कबीर ने किया है। वहीं ये फिल्म बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स तले बन रही है। एक निर्माता के तौर पर ये कंगना की पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दो सनकी, सितारों से भरी आंखों वाले किरदारों की कहानी है, जो बॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास