इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की हुई टीम में एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे के लिये गुरुवार को 26 सदस्यीय संभावित टीम का चयन किया जिसमें ग्लेन मैक्सवेल और उस्मान ख्वाजा जैसे खिलाड़ियों के अलवा टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कुछ नये चेहरे में भी शामिल किये गये हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने टीम की घोषणा करते हुए कोविड-19 महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की उसकी कवायदों के लिये इसे ‘एक सकारात्मक कदम, हालांकि कोई निश्चित नहीं’ करार दिया। इंग्लैंड अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेल रहा है जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी हुई। सीए ने बयान में कहा, ‘‘इस दौरे को लेकर अभी अंतिम फैसला किया जाना है तथा क्रिकेट आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड और संबंधित सरकारी एजेंसियों के बीच बातचीत चल रही है। ’’ दौरे की पुष्टि होने के बाद ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। संभावित टीम में नियमित खिलाड़ियों के अलावा मैक्सवेल भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर से अपने देश की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य मसलों के कारण विश्राम लिया था।

प्रमुख खबरें

2 Trillion से 4 Trillion Economy तक का सफर, Hardeep Singh Puri बोले- Sports Ecosystem में आ रही बड़ी क्रांति

Nepal Floods: Mansarovar Yatra पर गए तमिलनाडु के 106 तीर्थयात्री फंसे, बचाव कार्य जारी

पनीर रबर जैसा क्यों हो जाता है? बस ये गलतियां सुधार लें, हर बार बनेगा नरम पनीर

Explained - क्या भारत हमेशा के लिए मुफ़्त UPI का खर्च उठा सकता है?