कोरोना वायरस : जून में दर्शकों के बिना वापसी कर सकता है यूएस पीजीए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

लास एंजिलिस। गोल्फ के कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का आयोजन करने वाला यूएस पीजीए टूर जून में वापसी की योजना बना रहा है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण वह अपने पहले चार टूर्नामेंट दर्शकों के बिना आयोजित करेगा। टूर ने पिछले महीनेप्लेयर्स चैंपियनशिप के पहले दौर के बाद अपना सत्र निलंबित कर दिया था। उसने पहले 21 मई को वापसी की योजना बनायी थी। टूर्नामेंट के आयोजनों में देरी के कारण कनाडियन ओपन और बार्बासोल चैंपियनशिप रद्द कर दी गयी है।

अगर टूर नयी योजना के अनुसार जून में शुरू हो जाता है तो इसकी शुरुआत 11 जून से फोर्ट वर्थ, टेक्सास में होने वाले चार्ल्स स्क्वाब चैलेंज से होगी। पीजीए टूर के आयुक्त जय मोनाहन ने कहा, ‘‘पीजीए टूर और हमारे वैश्विक समुदाय से जुड़ी स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। हम तभी अपने टूर्नामेंटों की शुरुआत करेंगे जबकि इसे पूरी तरह सुरक्षित माना जाएगा।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी