फिनिशर के रूप में भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं उथप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

नयी दिल्ली। पिछले पांच साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज रोबिन उथप्पा की निगाहें ‘फिनिशर’ के तौर पर टी20 टीम में वापसी करने पर टिकी हैं और उन्हें लगता है कि वह अभी एक और विश्व कप खेल सकते हैं। उथप्पा वनडे विश्व कप 2007 की टीम में शामिल थे और पहले टी20 विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा थे।

वह हालांकि जानते हैं कि इसके लिये उन्हें भाग्य की भी जरूरत पड़ेगी। उथप्पा ने कहा, ‘‘भाग्य भी आपके साथ होना चाहिए। यह अहम भूमिका निभाता है। विशेषकर भारत में इसकी भूमिका स्पष्ट होती है। विदेशों में यह बहुत अधिक महत्व नहीं रखता लेकिन उपमहाद्वीप विशेषकर भारत में जहां इतनी अधिक प्रतिभा है, यह महत्वपूर्ण बन जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप कभी खुद को चुका हुआ नहीं मान सकते। अगर आप खुद को चुका हुआ मान देते हो तो यह अनुचित होगा। विशेषकर तब जबकि आप मानते हैं कि आपके पास क्षमता है और और मौका बन सकता है। जब ऐसा मौका है मैं क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा। ’’

उथप्पा ने कहा, ‘‘मैं अब भी मानता हूं कि चीजें मेरे अनुकूल हो सकती हैं और मैं विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बन सकता हूं और उसमें अहम भूमिका भी निभा सकता हूं। सपने अब भी है और जब तक ये सपने रहेंगे मैं क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur के कप्तानी छोड़ने पर बोली BCCI, भारतीय क्रिकेट में हमेशा खास रहेगा योगदान

अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल: एक मुट्ठी अनाज से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत

Kalamassery Gang Rape Case: केरल सरकार देगी पीड़िता को कानूनी और चिकित्सीय मदद, मंत्री ने दिया भरोसा

Campa को Energy Drink के रूप में बेच सकेगी Reliance, Delhi High Court ने दी अंतरिम राहत