केजरीवाल ने उत्पल पर्रिकर को दिया AAP में शामिल होने का न्योता, बोले- इच्छुक हों तो स्वागत है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2022

पणजी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर उनकी पार्टी में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत है। उत्पल पर्रिकर पणजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने इसे कोई खास तवज्जो नहीं दी है। इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता ने दो दशक से अधिक समय तक किया था। गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के अलावा आप तथाममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस भी चुनाव मैदान में है। इन दलों के अलावा अन्य राजनीतिक दल भी चुनावी अखाड़े में हैं। 

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?