Uttar Pradesh: गोंडा में रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

गोंडा जिले के नवाबगंज थाने में तैनात एक उप निरीक्षक को मंगलवार को देवीपाटन मंडल की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने विकास खण्ड कार्यालय से 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक टीम के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि नवाबगंज के रघुनाथपुर निवासी हरीशचंद्र मिश्र ने बीते 23 दिसंबर को विश्नोहरपुर निवासी बृजेश यादव समेत पांच लोगों के विरुद्ध घर पर आकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना कर रहे अमर पटेल मुकदमे में गंभीर धारा बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, उपनिरीक्षक की विधि विरुद्ध कार्रवाई से आहत बृजेश ने भ्रष्टाचार निरोधक थाने से सम्पर्क किया। इसके लिए योजना बनाकर टीम गठित की गई और दरोगा को पैसा लेने के लिए थाने से इतर नवाबगंज विकास खंड परिसर में बुलाया गया। वहां पहुंचने पर पीड़ित ने उसे 10,000 रुपए दिए।

मौके पर सतर्क भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी उपनिरीक्षक को गोरखपुर स्थित एक अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी दरोगा आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने का मूल निवासी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India AI Summit का डबल धमाका: बना World Record, जबरदस्त भीड़ के कारण बढ़ाई गई Expo की तारीख।

T20 World Cup: Shivam Dube का तूफानी अर्धशतक, Netherlands को हराकर Super 8 में भारत की अजेय एंट्री

Ilaiyaraaja vs Saregama Copyright War: दिल्ली हाई कोर्ट ने गानों के इस्तेमाल पर लगाई अंतरिम रोक

AI Impact Summit: दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, Abu Dhabi क्राउन प्रिंस से UN चीफ तक पहुंचे