उत्तर प्रदेश: पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने थाने में आत्महत्या का प्रयास किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार को एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाये गये युवक ने धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि राजा खान नाम का युवक उसे लेकर गया था। पुलिस ने इस मामले में राजा खान को पूछताछ के लिए बुलाया था।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को थाना परिसर में राजा ने अपने गले पर धारदार हथियार से वार किया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (सदर) मोहम्मद उस्मान को जांच सौंपी गई है।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी