उत्तर प्रदेश: आगरा में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2025

सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है कि हिंदू देवी-देवताओं का अपनाम करो.. फिर विरोध होगा और वो शख्स वायरल हो जाएगा। यनी की मशहूर हो जाएगा। इसी कारण से लगातार काफी लोग है जो वायरल होने के लिए ये हथकंडे अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर धरार्मिक कमेंट कई बार मशहूर तो कर देते हैं लेकिन उसके बाद परेशानियां लगातार बढ़ती ही रहती हैं। यदि धार्मिक भावनाएं आहत हो गयी तो मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से भी आया है। जहां भगवान पर कमेंट बाजी करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक, अपमानजनक और अश्लील टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर हिंदू-देवताओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया था।

इसे भी पढ़ें: देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे

इस मामले में उप-निरीक्षक सोबी कुमार ने खंदौली थाने में आरोपी रोहित जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी रोहित जाटव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा