Uttar Pradesh: बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोपी ने खुदकुशी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

संत कबीर नगर जिले में एक बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने रविवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सऊद नामक एक व्यक्ति ने 31 मई की देर रात दुधरा थाना क्षेत्र में छह साल की एक बच्ची को अपने रेस्तरां में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया है।

उनके मुताबिक, आज सूचना मिली कि दुधरा थाना क्षेत्र के दानेकुवा गांव के बाहर एक कमरे में एक शव लटका हुआ है। गुप्ता ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि शव दुष्कर्म के आरोपी सऊद का है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत