Uttar Pradesh: महोबा में लापता शिक्षामित्र का शव कुएं से बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में एसआईआर का कार्य में सहायक के तौर पर लगे एक शिक्षामित्र का शव पुलिस ने बुधवार को पवा गांव के कुएं से बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पवा गांव के एक कुएं से बुधवार को शिक्षामित्र शंकरलाल (49) का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि मृत शिक्षामित्र सोमवार से लापता था, अब तक किसी दबाव या काम के बोझ की सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि शव के पोस्टमॉर्टम के लिए एक टीम गठन किया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष