उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में ‘अवैध’ मजार पर चला बुलडोजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत भिनगा-सिरसिया मार्ग पर बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने दावा किया कि यह अ‍वैध मजार नगरपालिका की जमीन पर बनायी गयी थी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग व पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पहले भूमि का सीमांकन किया और अतिक्रमणकारियों को सूचित किया।

बयान में बताया गया कि नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद अधिकारी मंगलवार को स्थल पर पहुंचे और मजार सहित सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। बयान के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम की जमीन पर बने अवैध ढांचे को उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत हटाया गया। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनहित की रक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री