उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय स्तर पर गाड़ियों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाहनों से निकाले गए 15 इंजन के अलावा एक कार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

इसे भी पढ़ें: युवा कांग्रेस ने राहुल के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया, जरूरतमंदों की मदद की

आरोपियों को शुक्रवार को न्यू मंडी पुलिस थाना क्षेत्र के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान फुलमियां, सलीम और असलम के रूप में की गयी है। ये लोग राजधानी दिल्ली और मुजफ्फरनगर के आस-पास के इलाकों में गाड़ियों की चोरी करते थे।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर