Uttar Pradesh: CM Yogi ने भर दी हुंकार, किसी को कोई संदेह नहीं, 2027 में फिर से खिलेगा कमल

By अंकित सिंह | Nov 29, 2024

उत्तर प्रदेश विधान सभा में नवनिर्वाचित भाजपा-एनडीए विधायकों के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरी है। योगी ने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में फिर से 'कमल' खिलेगा, इसमें कोई संदेह किसी को नहीं होना चाहिए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीसामऊ में सुरेश खन्ना के नेतृत्व में पार्टी ने मजबूती से काम किया। चुनाव के आखिरी चरण तक भी कोई नहीं कह सकता था कि बीजेपी यहां हार जाएगी। हम महज 7000-8000 वोटों से हारे, जबकि पहले यह संख्या काफी ज्यादा होती थी। हम इस संख्या को काफी हद तक कम करने में सफल रहे हैं। 

योगी ने प्रदेश की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया और कहा कि नतीजों से यह स्पष्ट हो गया कि विपक्षी गठबंधन की ‘लूट और झूठ’ की राजनीति खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत एक रहेंगे, सेफ रहेंगे पर जनता जनार्दन की मुहर है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन को जाता है। उनका अनुकरणीय नेतृत्व सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में डबल इंजन सरकार को आगे बढ़ा रहा है। साथ ही हमें कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: छात्र संघ की जगह युवा संसद के गठन पर विचार करें विश्वविद्यालय : Yogi Adityanath

आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाता है। जनता का दृढ़ विश्वास है कि उनकी नीतियां और निर्णय राष्ट्र और समाज के सर्वोत्तम हितों के अनुरूप हैं और इस चुनाव के माध्यम से इस विश्वास की पुष्टि हुई है। 

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा