उत्तर प्रदेश अपने दृढ़ संकल्प, अथक प्रयासों से नित नया कीर्तिमान रच रहा : राज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2025

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि अपने दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश नित नया कीर्तिमान रच रहा है। पटेल ने लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “यह एक गौरवपूर्ण अवसर है। उत्तर प्रदेश ने 2018 से स्थापना दिवस को उत्सव और भव्यता के साथ मनाने की शुरुआत की।”

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है। यहां धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास के असीमित अवसर हैं। इस पावन भूमि पर भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध और कबीर जैसी महान विभूतियों ने जन्म लिया। प्रदेश में 500 साल बाद भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना।”

राज्यपाल ने कहा, “उत्तर प्रदेश ने विनिर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पर्यटन की दिशा में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण के कार्य हुए हैं।

प्रमुख खबरें

सचेत-परंपरा के बेखयाली विवाद पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले मानहानि का केस करें अगर...

Kerala Local Body Election में सत्तारुढ़ LDF को झटका, BJP ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य की राजनीति को त्रिकोणीय बनाया

आपने वादा किया था…इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने एलन मस्क से मांगी मदद

6 जनवरी को CM बनेंगे डीके शिवकुमार, कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा