Uttar Pradesh: गुमशुदा विवाहिता का शव नहर में मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2023

भदोही। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से गुमशुदा विवाहिता का शव भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र में नहर से मिला है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव की पहचान भदोही जिले के गोपीगंज थाना इलाके के कोइरान मोहल्ला निवासी जमील उर्फ़ बाबा ने अपनी बेटी नेहा (28) के रूप में की है। उन्होंने यह भी बताया की जमील ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। भदोही के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की जमील की बेटी नेहा की शादी तीन महीना पहले प्रयागराज जिले के हंडिया नगर निवासी फ़ारूक से हुई थी; दोनों की जाति अलग होने और दहेज को लेकर विवाद चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: Nabam Rebia Judgement | महाराष्ट्र विधानसभा पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला, बड़ी बेंच को केस भेजने से किया इनकार

उन्होंने बताया कि देर रात शव की शिनाख्त जमील ने बेटी नेहा के रूप में करते हुए ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव फेंक दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। भदोही के पुलिस अधीक्षक ने बताया की चूंकि इस सम्बन्ध में गुमशुदगी की प्राथमिकी हंडिया थाना में दर्ज की गई है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी तथ्यों को प्रयागराज जिले की हंडिया पुलिस को भेजा जा रहा है और आगे की विवेचना एवं अन्य विधिक कार्रवाई वहीं होगी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कॉजपा ने दी देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

BSNL ने स्वदेशी 5G सेवा की तैयारी तेज की, 4G विस्तार के साथ India Mobile Congress में घोषणा

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर करेंगे प्रदर्शन, किसी बॉण्ड पर दस्तखत नहीं किए: Abhijeet Deepke

Khyber Pakhtunkhwa में Shehbaz Sharif सरकार ने लगाया आपातकाल, विपक्ष ने बताया बड़ी भूल