Uttar Pradesh के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कार बरेली में गाय से टकराई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उस समय बाल-बाल बच गए जब शनिवार रात उनकी कार एक गाय से टकरा गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बरेली में पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास उनकी कार अचानक सामने आई गाय से टकरा गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मौर्य को कोई चोट नहीं आई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद मौर्य को तत्काल दूसरी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उपमुख्यमंत्री शनिवार को बरेली आए थे।

इस संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि अति विशिष्ट लोगों की यात्राओं के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी