Uttar Pradesh: बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या : आरोपी बेटा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में शराब के आदी एक व्यक्ति ने अपनी मां की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मुहल्ले में रहने वाले गुड्डू उर्फ याकूब (40) का रविवार रात अपनी मां आयशा (75) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर गुड्डू ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को बचाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि गुड्डू नशे का आदी है। मोहल्ले के लोगों के समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार बाद में उसने घर का दरवाजा बंद कर अपनी मां को फिर मारा—पीटा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। बुजुर्ग महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Iran-Israel युद्ध के बीच बोले रक्षा सचिव, हमें Strategic Partnerships बनाए रखनी होंगी

Iran-Israel War: हमलों के बाद मिनटों में खाली हुआ एयरस्पेस, Flightradar24 ने दिखाया खौफ का मंजर

Israel-Iran War पर सलमान खुर्शीद का Modi Govt पर हमला, पूछा- हमारी आवाज कहां है?

गड्ढों की मरम्मत (व्यंग्य)