Uttar Pradesh: मथुरा में मुठभेड़, गोली लगने के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2023

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना के लाड़िली जी मंदिर के पास कामां रोड पर बदमाशों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय बदमाश पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया, जबकि उसका साथी पुलिस पर गोलीबारी करता हुआ फरार हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बरसाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 29 दिसंबर की रात वृषभान गौशाला से दो दर्जन गौवंश चुराने वाले गिरोह का सरगना अपने एक अन्य साथी के साथ दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक से कामां की तरफ से आ रहा है। 

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी