उत्तर प्रदेश: पिता पुत्र ने नदी में लगाई छलांग, बेटे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में त्रिमुहानी घाट के निकट बुधवार को एक पिता ने अपने दिव्यांग बेटे के साथ नदी में कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नदी में डूबने से बेटे की मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, नवनीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें परसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

परसपुर के थानाध्यक्ष शरदेंदु कुमार पांडेय ने परिजनों के हवाले से बताया कि नवनीत दिव्यांग था और उसका इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई में जारी था। उन्होंने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थता और मानसिक तनाव के कारण अरविंद ने यह कदम उठाया।

थानाध्यक्ष के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

NZ Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी का प्रस्ताव, Tech Companies पर लगेगा भारी Penalty

CM Yogi का Ajay Rai पर ताबड़तोड़ हमला, बोले- भाई के हत्यारे के सामने हुए नतमस्तक, हमने भूसी निकाल दी

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार