Uttar Pradesh: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

मथुरा। जिले के फरह क्षेत्र में सोमवार को गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार, आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकरायी जिससे चार लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरह थाना क्षेत्र में गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकरायी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों और ट्रॉली में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Kaju Katli का स्वाद भी होगा फेल, इस Raksha Bandhan ट्राई करें ये Special Coconut Barfi रेसिपी

Tamil Nadu | विधानसभा में मंत्री से हुई चूक तो सामने आए मुख्यमंत्री विजय, करुणानिधि के अपमान पर खुद मांगी माफ़ी

Delhi Police ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन में अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को नकारा, 30,000 की भीड़ और हिंसा का दिया हवाला

High Hemoglobin भी है जानलेवा, Heart Attack और Stroke का बढ़ सकता है गंभीर खतरा