प्रियंका गांधी का UP सरकार पर हमला, कहा- माफियाओं के लिए चलाई जा रही है सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2021

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनापार बसवार गांव में कथित पुलिस उत्पीड़न के शिकार लोगों के बीच रविवार को आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार खनन माफिया एवं दूसरे अन्य माफियाओं के लिए चलाई जा रही है। गत चार फरवरी को बसवार में बालू के अवैध खनन को लेकर इसमें कथित रूप से लिप्त निषाद समाज के लोगों के साथ पुलिस की मारपीट और उनकी नौका तोड़े जानी की घटना के बाद प्रियंका गांधी का यह दौरा हुआ है जो राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बसवार गांव में यमुना तट पर लगी चौपाल में प्रियंका ने लोगों से कहा, “यहां के लोगों ने मुझे बताया कि किस तरह से पहले पट्टे मिलते थे, आपका उन पर अधिकार होता था और आपको कुछ चीजों की छूट थी। यह छूट इसलिए थी क्योंकि उस समय की सरकार यह समझती थी कि नदियों, जंगल, पहाड़ के आसपास के रहने वाले लोग नदियों और जंगल को कभी हानि नहीं पहुंचाएंगे क्योंकि आपका जीवन उस पर निर्भर है।” उन्होंने कहा, “लेकिन बड़े बड़े उद्योग चलाने वाले लोगों, ठेकेदारों का जीवन नदी, जंगल आदि से नहीं जुड़ा होता और जब वे काम करते हैं तो वे व्यापार करते हैं। उन्हें नदी, जंगल आदि के नुकसान से कोई लेनादेना नहीं होता।”

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु सरकार ने कावेरी-गुंडर को जोड़ने वाली परियोजना की आधारशिला रखी

उन्होंने कहा, “आपकी बिरादरी (निषाद) ने इस सरकार की बहुत मदद की है और आपके वोट से यह सरकार आई है। जब नेता यह भूल जाता है कि उसे सत्ता किसने दी है तो वह भटकने लगता है। न्यायपालिका में मदद की आपकी मांग पर मैं (कपिल) सिब्बल साहब, सलमान (खुर्शीद) साहब और (अभिषेक मनु) सिंघवी साहब से बात करूंगी। वे आपकी मदद करेंगे और हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता भी यहां आपकी मदद करेंगे।” प्रियंका ने कहा, “अगर हमारी सरकार यहां आएगी तो हम आपके पट्टे के अधिकार दिलाएंगे।” चौपाल के बाद कांग्रेस महासचिव ने कार्यक्रम स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घटनास्थल का पैदल दौरा किया और टूटी हुई नावों का निरीक्षण कर प्रभावित नाविकों से बातचीत की और उनका दुख दर्द बांटा। प्रियंका गांधी के इस दौरे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू,देवेंद्र निषाद, मकसूद खान, मुकुंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

विदेशी नौकरी का लालच देकर 22 लाख की ठगी, साइबर विंग ने Gurugram से दबोचा आरोपी

Delimitation प्रस्तावों पर PM Modi को Mallikarjun Kharge का पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग की

SMS Medical College में अनधिकृत NEET UG काउंसलिंग पर निजी फर्म के खिलाफ FIR दर्ज

Delhi Police ने CJP संयोजक Abhijeet Dipke को हिरासत में लिया, CP मार्च रोका