Uttar Pradesh : राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में सुनवाई टली, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

By Prabhasakshi News Desk | Dec 04, 2024

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सांसद-‍विधायक (एमपी/एमएलए) की विशेष अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सुनवाई टल गई। उन्होंने बताया कि राहुल के वकील के बीमार होने के कारण सुनवाई टल गई और अब अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। इससे पहले 23 नवंबर को दीवानी न्यायालय में विधिक कार्यशाला के आयोजन के कारण भी सुनवाई टल गयी थी। जिले के हनुमानगंज इलाके में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि आज (बुधवार को) उनके मुवक्किल (विजय मिश्रा) से जिरह होनी थी और वह अदालत में उपस्थित भी हुए थे लेकिन राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने अपने बीमार होने का पत्र अदालत में दायर, जिसके बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि 16 दिसंबर तय कर दी। मिश्रा ने राहुल पर वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। मिश्रा के मुताबिक, राहुल इस वर्ष फरवरी में अपनी ‘भारत जोड़ो, न्याय यात्रा’के बीच में अदालत में पेश हुए थे, जहां से उन्हें 25-25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गयी थी।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख