Uttar Pradesh: घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, तेजाब फेंकने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2023

नोएडा। उत्तर प्रदेश के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और तेजाब फेंकने के मामले में आरोपी रितिक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि रितिक पर प्रदीप कुमार झा के घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने और तेजाब फेंकने का आरोप है। घटना 14 दिसंबर 2022 की है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: कर्नाटक की शिरहट्टी सीट से जो जीता, सत्ता में आती है वही पार्टी, समझें यहां का चुनावी मिजाज

उन्होंने बताया कि रितिक के पास से पुलिस ने सवा चार किलोग्राम गांजा और चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि रितिक के खिलाफ अन्य अपराधों में पांच से अधिक मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

अमीरी की जीवनशैली, प्रदूषण का बोझ और गरीब की त्रासदी

मुंबई और नागपुर की कई अदालतों को बम की धमकियां, ईमेल मिलने से हड़कंप

मंशा गलत नहीं थी, इसे धार्मिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए..., नीतीश कुमार के बचाव में उतरे जीतन राम मांझी

पर्यटक अमेरिका में कितने समय तक रह सकते हैं? दूतावास ने वीजा एक्सायरी डेट पर क्या नया अपडेट दिया?