नाबालिग से छेड़छाड़ करने और घर में सांप पालने के आरोप में उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2025

कोटा शहर की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले 29 वर्षीय व्यक्ति को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने, लोगों को धोखा देने और अपने किराए के घर में अवैध रूप से कोबरा सांप पालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने उसके कब्जे से 7.20 लाख रुपये के नकली भारतीय मुद्रा और एक कोबरा सांप भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान (29) के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है।

बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इमरान के साथ उसकी पत्नी असमीन (25) पर भी यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2012 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृता दुहन ने बताया किराजा नगर के एक पीड़ित ने इस सप्ताह रविवार को रेलवे कॉलोनी थाने में इमरान के खिलाफ अपनी नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़ करने, उसके साथ अश्लील वीडियो बनाने और उसके पिता से 1.36 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी प्राथमिकी के बाद इमरान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना