By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2025
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंगलवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा निर्मित रामपथ पर एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सिंह ने बताया कि आग बंद छात्रावास की चौथी मंजिल पर लगी और उस पर बने सभी कमरों के दरवाजे बंद थे, जिसकी वजह से दमकल कर्मियों को अंदर घुसने के लिए उन्हें तोड़ना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण इस घटना की जांच कराएगा और अगर संचालक की लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भवन का प्रबंधन निजी फर्म कर रही थी और अगर प्रबंधन में लापरवाही पाई गई तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।