उत्तर प्रदेश: पिस्तौल के बल पर अपहरण कर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी बहन के ससुराल आई बिहार की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की का पिस्तौल के बल पर कथित रूप से अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मामले में एक युवक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बिहार के आरा जिले के कृष्णा गढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की दोकटी थानाक्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी बहन की ससुराल आई हुई थी।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के बहनोई द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 मार्च को रात दस बजे सूरज सोनी और दो अन्य युवकों ने नाबालिग लड़की को पिस्तौल के बल अगवा कर लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि इस मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर सूरज सोनी और दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्‍सो) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

New Year Eve Celebration 2026: घर बैठे नए साल 2026 का करें शानदार आगाज़, ये तरीके बना देंगे हर पल यादगार

साल 2025 में भारत ने चुनौतियों के बीच नए इतिहास रचे

सामने बैठे थे नेतन्याहू, अचानक ट्रंप करने लगे भारत की शिकायत, फिर...

Food Delivery Workers Strike | नए साल पर डिलीवरी ठप! Zomato- Swiggy के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे, 10 मिनट की डिलीवरी बंद की मांग