Uttar Pradesh : लापता युवक का शव नाले से बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

पिछले चार दिनों से लापता 24 वर्षीय एक युवक का शव बृहस्पतिवार को यहां मोदीनगर में एक नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रोरी गांव के रहने वाले रिंकू के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (मोदीनगर) अमित सक्सेना ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि रिंकू नशे का आदी था। पुलिस ने बताया कि परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि रिंकू की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price Hike | ब्लास्ट हो रही हैं सोने-चांदी की कीमतें: आयात शुल्क बढ़ते ही सोना ₹1.63 लाख और चांदी ₹3 लाख के करीब

भरोसे के लायक नहीं, अमेरिका में पाकिस्तान की धुलाई का वीडियो वायरल

Vijay ने जीता विश्वास मत, Tamil Nadu Assembly में 144 वोटों से साबित किया प्रचंड बहुमत

सोने-चांदी पर Import Duty बढ़ी, सरकार का Forex Reserve बचाने और CAD संभालने का मास्टरप्लान!