फ्रांस ने निकाल फेंकी अमेरिकी कंपनी, अपनाया स्वदेशी

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2026

फ्रांस में सांसद कह रहे हैं नाटो छोड़ो ब्रिटेन अमेरिका की डिफेंस कंपनियों की जांच कर रहा है। यूरोप कह रहा है कि हमें यूएस की जरूरत ही क्या है? मतलब साफ है यूरोप अब अमेरिका की छाया से बाहर निकलना चाहता है।  दरअसल फ्रांस के अंदर इस समय पार्लियामेंट लेवल पर खुली बहस चल रही है। मांग क्या है? मांग यह है कि एक ऐसा कानून लाया जाए जिससे फ्रांस नाटो से पूरी तरह पुल आउट कर सके। तर्क बेहद सीधा है। हमारी सुरक्षा, हमारी डिफेंस और हमारी रणनीति सब कुछ हम खुद तय करेंगे। अमेरिका नहीं। फ्रांस का कहना है कि हम डिफेंस के मामले में पूरी तरह स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी चाहते हैं। अब बात सिर्फ नाटो की नहीं रह गई। फ्रांस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। फ्रांसीसी सेना और डिफेंस कॉम्प्लेक्स से अमेरिकी सॉफ्टवेयर हटाए गए। Microsoft और अन्य यूएस टेक कंपनियां सरकारी संस्थानों से बाहर कर दिए गए। उनकी जगह फ्रेंच इंडीजीनियस सॉफ्टवेयर लगाए गए। मतलब जो काम भारत डिजिटल संप्रभुता के नाम पर कर रहा था वही अब यूरोप भी कर रहा है। अब आइए ब्रिटेन व ब्रिटेन ने भी अमेरिका को सीधा संदेश दे दिया है। अमेरिकी डिफेंस सॉफ्टवेयर कंपनी पैेंटर जिसे हाल ही में बड़े कांटेक्ट मिले थे।

इसे भी पढ़ें: EU to India: पुतिन को रोके भारत, यूरोप ने मांगी मोदी से मदद

मतलब 70 से 80 साल पुराना डर फिर से दिखाया जा रहा है। अमेरिका के बिना तुम असहाय हो। यह कहना है मार्क लूटे का। इसके अलावा उन्होंने कहा नाटो से बाहर मत निकलना। यूरोपियन आर्मी सिर्फ सपना है। और अब सुनिए फ्रांस का जवाब नाटो चीफ को। फ्रांस ने कहा यूरोप हजारों साल पुरानी सभ्यता है। नाटो कुछ दशकों पुरान संगठन है। फ्रांस ने नाटो को 1966 की याद दिलाई। 1966 से 2009 तक 43 साल फ्रांस नाटो से बाहर रहा। उस समय सोवरन यूनियन था। कोल्ड वॉर चरम पर थी। फिर भी फ्रांस ने अपनी सुरक्षा खुद की किसी अमेरिका की जरूरत नहीं पड़ी। फ्रांस ने साफ कहा हमने पहले भी किया है। आगे भी कर सकते हैं और इस बार पूरा यूरोप साथ है। इस पूरे घटनाक्रम की जड़ में एक ही नाम डोनाल्ड ट्रंप है। पिछले एक साल में नाटो को खुलेआम धमकाया ट्रंप ने।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka में Tri-Series के लिए India A टीम का ऐलान, 15 साल के Vaibhav Suryavanshi को मौका

Top 10 Breaking News 14 May 2026 | BRICS Summit 2026 | Red Fort Blast NIA Chargesheet | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

तीन साल की बच्ची से बलात्कार का मामला: न्याय की मांग को लेकर LG से मिलेंगे सांसद संजय सिंह

NEET-UG Paper Leak पर देश भर में बवाल, Delhi में छात्रों का उग्र Protest, सरकार से मांगे जवाब