Uttar Pradesh: पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2023

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा इलाके में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसका पड़ोसी मोहित (20) उसे किसी बहाने से अपने घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि लड़की ने बाद में अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम